Bhediya Movie Overview 360p - Plot Story in Hindi - Indian horror comedy cinematic universe

 

Bhediya Movie Logline -

Bhaskar finds himself changing after being bitten by a wolf in the forests of Arunachal. While Bhaskar begins to transform into a shape shifting werewolf, he and his friends look for answers amid many twists, turns and laughs.

Bhediya Movie Overview 360p detail 
Nandita the Super Scientist Part 1 hindi

About Bhediya Movie Info 2022

• Directed by - Amar Kaushik
• Written by - Niren Bhatt
• Produced by - Dinesh Vijan
• Budget - 60 Crores
• Box Office - est. 84.82 Crores
• Production Companies - Maddock Films | Jio Studios
• Starring - Varun Dhawan | Kriti Sanon | Abhishek Banerjee | Deepak Dobriyal
Bhediya Movie Ratings -
1. IMDb Rating - 7.6/10
2. Rotten Tomatoes - 62% 

Bhediya Movie 1080p Plot in hindi । Bhediya Movie IMDb Rating 


Bhediya Movie Plot in Hindi

भास्कर और उनके चचेरे भाई जनार्दन " जना " क्षेत्र में सडकों के निर्माण के लिए एक विकास परियोजना के हिस्से के रूप में अरुणाचल प्रदेश के एक छोटे से शहर का दौरा करते हैं। वे दोनों स्थानीय लोग जोमिन और पांडा से परिचित होते हैं जो उन्का मार्गदर्शन करते हैं।

एक रात भास्कर का जंगल में भेडिया द्वारा पीछा किया जाता हैं और उसे काट लिया जाता हैं। जना और जोमिन तुरंत भास्कर को स्थानीय पशु पक्षी चिकित्सक डॉ. अनिका के पास ले जाते हैं। भास्कर के पिछ्ले सिरे पर काटने के निशान हैं और भास्कर को अत्याधिक पीडा में देखकर डॉ. अनिका इस उम्मीद में इंजेक्शन लगाती हैं की उसका दर्द कम हो जाए। अगले दिन भास्कर को अपने भीतर बदलाव का अनुभव होने लगता हैं।

जानवरों के साथ संवाद करते हुए भी गंध और सूक्ष्म आवाज सुनने की शक्तीयों का अनुभव करता हैं। इसी बिच स्थानीय लोग और आदिवासी सडकों के निर्माण के लिए जंगलों में पेडों को काटने के विचार के विरोध में हैं और इसका समर्थन करने पर मना करते हैं। फिर भी भास्कर युवाओं का समर्थन पाने में सफल हो जाता हैं। इसके बाद वे युवा सडक परियोजना के लिए अपनी सहमती देते हैं। जल्दी हीं दो आदमी जिस परियोजना से जुडे थे उन्हें मृत पाया गया।

दो आदमीयों के शरीर पर खरोंच और काटने के निशान पाए गए। खरोंच और काटने के निशान को देखकर ऐसा लगता हैं जैसे किसी जानवर ने काट कर मार डाला होगा। मि. पांडा जो रहस्यमयी जीवों के बारें बहुत कुछ जानता हैं वह कहता हैं, निर्मम हत्याओं के पीछे एक रूप बदलने वाला भेडिया मानव अर्थात Warewolf हैं, लेकीन कोई भी पांडा की बातों पर विश्वास नहीं करता।

अजीब व्यवहार को देखकर जना को भास्कर पर शक होता हैं की आकार बदलने वाला Warewolf कोई और नहीं बल्की भास्कर हो सकता हैं। एक दिन जना और जोमिन गुप्त रूप से स्टूल टेस्ट करने के लिए भास्कर के कुछ मल प्राप्त करते हैं और पाते हैं की भास्कर के मल में मानव हड्डीयों के तुकडे पाए गए हैं। इस्से यह पता चलता हैं की हत्याओं के पीछे का जानवर और भास्कर दोनों वास्तव में एक हैं। जना उन्हें सच्चाई बताता हैं की जब से एक भेडिए ने भास्कर को काटा था, तब से वह हर रात एक Warewolf में बदल रहा हैं और उसका खुद पर नियंत्रण भी नहीं हैं।

वे सभी भास्कर को एक सुनसान स्थानपर बंद करने का निर्णय लेते हैं ताकी वह अपने हीं व्यक्तीयों का शिकार ना हो। वहाँ एक स्थानीय पोलिस भास्कर के दोस्तों को देखता और सच्चाई सुनता हैं। पोलिस कहती हैं की वह भास्कर की सच्चाई सबके सामने प्रकट देगी। जिस भेडिए ने भास्कर को काटा था वहीं भेडिया वापस आकर पोलिस वालों को मार डालता हैं बाद में जना और उसके दोस्त बच निकलते हैं।

भास्कर की स्थिती का इलाज खोजने के लिए दोस्त एक वृद्ध चिकित्सक के पास जाते हैं। चिकित्सक उन्हें बताता हैं भास्कर को उसके परिवर्तन से ठिक करने का एकमात्र उपाय हैं। उसी भेडिए द्वारा अमावस्या की रात को पहले की तरह उसी स्थान पर फिर से काट लिया जाए। ऐसा उपाय करने से भास्कर फिर्से पहले जैसा साधारण मानव बन जाएगा।

भास्कर अपने पूरे शरीर पर सुरक्षात्मक कपडे पहनता हैं पिछे के सिरे को छोडकर जहाँ से भेडिए से काटने की आवश्यकता होती हैं। जना और जोमिन भास्कर को लेकर जंगल में उसी स्थानपर जाते हैं और भेडिया के आने की प्रतिक्षा करते हैं। थोडी देर बाद एक भेडिया उनके सामने प्रकट हो जाता हैं। वह देखकर हैरान रह जाते हैं कि रूप बदलने वाला भेडिया कोई और नहीं डॉ. अनिका हैं।

डॉ. अनिका बताती हैं कि आज से लगभग 100 साल पहले उसे एक भेडिए ने काट लिया था तब से वह इस जंगल की रक्षक बन चुकी हैं। अनिका बताती हैं, " जो कोई भी जंगल और पेडों को नष्ट करने का प्रयास करता हैं मैं उन्हें मार देती हूँ। मैंने मारने के मकसद से भास्कर को काटा था लेकीन उसके अंदर की अच्छाई को देखते हुए छोड दिया। " अनिका उन्हें वनों की कटाई और जानवरों का शिकार ना होने की सलाह देती हैं।

अचानक स्थानीय पोलिस बल अनिका को गोली मार कर पकड लेते हैं। इसके बाद भास्कर एक भेडिया में बदलकर अनिका को बचाता हैं जिसमें पोलिसकर्मी मारे जाते हैं। आखिर में अनिका की मौत हो जाती हैं और वह चट्टान से निचे गिर जाती हैं। अनिका की मौत से भास्कर का दिल तुट जाता हैं। जंगल की सिमाओं के आसपास बिना पेडों को नुकसान पहूँचाए सडकों के निर्माण का निर्णय भास्कर लेता हैं।

एक मध्य क्रेडिट सिन में विक्की और बिटटू अपने लंबे समय से अपने खोए हुए दोस्त जना से मिलने आते हैं। जो पहले स्त्री के पास था और तब से सभी संपर्कों को तोडकर उन्से दूर रह रहा हैं। वे स्त्री के रहस्य को उजागर करने में जना की मदद का अनुरोध करते हैं।

भेडिया मूवी की कहानी यहीं समाप्त हो जाती हैं अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए तो अवश्य comment करें और hindistoryloop , cosmickingmultiverse blogpost को अवश्य भेंट दे। 

Post a Comment

0 Comments